उत्तराखंड

 Big News : शत्रुघन सिंह बने सीएम तीरथ के मुख्य सलाहकार

Shatrughan mukhya aayukt
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। शत्रुघ्न सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में शामिल हो गये हैं। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शत्रुघ्न सिंह को 1 साल के लिए मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके आदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी कर दिए हैं। शत्रुघ्न सिंह साल 2015 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

IMG 20210519 132539
मंगलवार को शत्रुघ्न सिंह ने सूचना आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था। कार्यकाल के पांच साल पूरे होने में करीब छह महीने शेष रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया था। बता दें कि दो दिन पहले ही सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात की थी। तभी से चर्चाओं का बाजार गर्म था।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment