उत्तराखंड

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की

WhatsApp Image 2021 03 13 at 2.17.51 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। श्री रावत ने कहा कि श्री कौशिक के कुशल नेतृत्व में निश्चितरूप से भारतीय जनता पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और 2022 के चुनावों में पार्टी पुनः सफलता हासिल करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट करने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लोग आ रहे हैं। सुबह से देर रात तक पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। श्री रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिए लगातार काम करने तथा उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment