उत्तराखंड

रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

WhatsApp Image 2021 02 16 at 1.33.35 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। रसोई गैस के मूल्यों में भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में बल्लूपुर चैक पर केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजापा सरकारों पर जोरदार हमला किया।

WhatsApp Image 2021 02 16 at 1.33.04 PM
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दनिया में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस की कीमतें बेतहाशा बड़ा दिया, जिसे मातृशक्ति बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पेट्रोल, डीजल, अनाज, सब्जियां महंगी की तब भी लोगों ने सहन कर लिया पर परंतु अब मोदी जी ने रसोई गैस महंगी कर जब अपनी यह मंशा जाहिर की कि माता बहनों की रसोई में चूल्हा ही ना जले तो अब यह नाकाबिले बर्दास्त है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष व प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। श्री धस्माना ने कहा कांग्रेस जनता की परेशानियों के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है और अब उत्तराखंड की जनता राज्य से बीजीपी सरकार की विदाई का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मंजू त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीदेव सुमन नगर व ब्लॉक कांवली के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व अल्ताफ अहमद,पार्षद संगीता गुप्ता ,पार्षद जितेंद्र तनेजा, महेश जोशी,पूर्व पार्षद ललित भद्री,पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर,युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर,अल्प संख्यक अध्यक्ष कैंट रवीश जमाल, अमीचंद सोनकर, आदर्श सूद,सन्नी धीमान, अनीता दास,घनश्याम वर्मा,अनुराग गुप्ता, बिमलेश,संजय भारती, मेहमूदन,सोनू काजी, वीरेश शर्मा, अवधेश,प्रताप असवाल, कथिरिया,गगन,शराफत, जसविंदर सिंह,अशोक , राजेन्द्र सिंह लोंगिया,अजय यादव,अनुज दत्त शर्मा,मोहमद शाहिद, मेहताब,सुशीला, कासिफ, प्रियांशु गौड़, बीपी भटाराई,डॉक्टर दीपक बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment