उत्तराखंड

पुलिस व आम नागरिक के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो : अशोक कुमार

IMG 20210203 WA0021
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस की छवि आम नागरिक के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण वाली होनी चाहिए। जिससे पुलिस व आम नागरिक के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो। राज्य में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना व अनुशासन का होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए उनका हमेशा प्रयास रहा है।

IMG 20210203 WA0023

उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में किसी भी प्रकार की अनियमिता बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे हमने जिस तरह से हालत को काबू किया है उससे आम नागरिक व पुलिस के प्रति विश्वसनीयता कायम हुई है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस सुधारीकरण के साथ आम नागरिक के प्रति बेहतर सम्वाद स्थापित किये जाने की सोच मेरे जेहन में शुरू से थी। साइबर क्राइम पर बोलते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम की समस्या केवल राज्य स्तर में हीं नही है बल्कि पूरा देश इससे प्रभावित है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से ही सारी चीजें ओन लाइन हो गई है। इसलिए साईबर क्राइम भी बहुत अधिक बढ़ चुका है। साइबर क्राईम पर प्रभावी कार्यवाही करने की रणनीति बनाई जा रही है। आज साइबर क्राईम देश मे बड़ी चुनोती बन गया है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना केवल पुलिस का ही काम नही है उसके लिए आम नागरिकों को भी सहयोग करने की बहुत आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने कहा कि चालान के वक्त अक्सर कई लोग चालान शुल्क अदा करते वक्त साहस नही दिखा पाते।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment