उत्तराखंड

प्रदेश महिला मोर्चा ने मनाया अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का जन्मदिवस

WhatsApp Image 2021 01 29 at 5.58.45 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कैंट विधानसभा में वरिष्ट भाजपा नेत्री पूर्णिमा कपूर ने महिला मोर्चा के साथ महिला आश्रम पार्क रोड में सभी बालिकाआंे को फल वितरित किये गए ।

इस अवसर पर पूर्णिमा कपूर ने कहा कि ऋतु खंडूरी पूरी महिला मोर्चा की वरिष्ट नेत्री है। उनके जन्मदिवस पर इन बच्चो से मिलने का मौका मिला। फल वितरण कार्यक्रम तो बच्चो से मिलने का बहाना है। इस आश्रम के बच्चे अनाथ है, लेकिन इतनी विषम परिस्तिथियों के बाद भी इनमें भविष्य की अपार संभावनाएं है। श्रीमती कपूर ने कहा कि आज महिलाये किसी की मोहताज नही, वो विश्व के हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रही है और हमे भी अपने देश अपने समाज के लिए हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ।

इस अवसर पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजीत गुजराल, महानगर महामंत्री सुमन सवई, महामंत्री रीता विशाल, उपाध्यक्ष रूमा देवी, राखी रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment