उत्तराखंड देश-विदेश

मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा घाटों में उमड़ी भीड़

Haridwar
Written by Subodh Bhatt

हरिद्वार, 14 जनवरी। मकर संक्रांति पर्व पर उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अन्य स्थानों पर गंगा घाटों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उत्तराखंड में श्रद्धालुओं में स्नान को लेकर उत्साह देखा गया। हांलाकि कहीं कोविड 19 के नियमों का पालन होता नजर नहीं आया। कोविड-19 गाइडलाइन के चलते इनकी संख्या पिछले कुंभ स्नान के लिहाज से कम है। इस दौरान हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड सहित स्नान घाटों पर स्नान के मद्देनजर कोविड-19 पालन होता नजर नहीं आया। कुछेक जागरूक श्रद्धालुओं को छोड़कर आमतौर पर शारीरिक दूरी और मास्क की गाइडलाइन का भी पालन भी नहीं दिखा। हालांकि, सभी जगहों पर प्रशासनिक कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नजर आई।
मकर संक्रांति हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित क्षेत्र के सभी स्नान घाटों पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान के लिए स्नान घाटों पर पहुंचने लगे और हर हर गंगे जय मां गंगे के जय घोष के साथ मकर संक्रांति पर्व का पुण्य प्राप्त करने को गंगा में डुबकी लगाने लगे। उन्होंने इसके साथ गंगा पूजन और दान पुण्य का लाभ भी अर्जित किया। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी दिन निकलते ही बढ़ने लगी। इसमें बच्चे बूढ़े महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं। सभी का उद्देश्य मकर संक्रांति के पुण्यकाल में पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य को अर्जित करना और गरीबों में दान पुण्य करना।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment