harshitatimes.com

Saturday, September 30, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड सैन्यधाम निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को...

सैन्यधाम निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश

Spread the love

सैन्यधाम

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 13 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने को देहरादून स्थित गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अधिकारियों को दिन रात कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।

सैन्यधाम
सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण

सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम में विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश :-

निरीक्षण के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम में विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण से सम्बन्धित कार्यों को तेजी से करने और हर हाल में दिसंबर माह तक पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता उन्होंने बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

सैन्यधाम
सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

मंत्री ने कहा हर सैनिक की चिंता करते हैं। उन्हीं की परिकल्पना से आज सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्यधाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे।

उन्होंने कहा  सैन्य धाम में 1734 बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की 28 प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल भी अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया गया। उन्होंने भोरोसा जताते हुए कहा दिसंबर माह तक सैन्य धाम प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, एसडीम नंदन कुमार, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, अनुज कौशल, सुंदर कुठाल सहित राजस्व तथा बिजली विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

आगर Technology के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया

Technology लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी दुनियाभर के कई निवेशकों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। लंदन...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

Recent Comments