harshitatimes.com

Tuesday, September 26, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड रुद्रपुर नगर निगम में सीएम धामी की विकास रफ्तार

रुद्रपुर नगर निगम में सीएम धामी की विकास रफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर नगर निगम

हर्षिता टाइम्स
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रपुर नगर निगम , उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र  के अंतर्गत सड़कों के सुधाकरण हेतु 02 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में रू0 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी० डिवाईडर सहित सी०सी० सडक का निर्माण कार्य। रू0 363.93 लाख से नगर निगम वार्ड 1 जेसीस स्कूल से शिमला बहादुर मेन रोड व नयी बस्ती मेन रोड सिडकुल तक सडक निर्माण कार्य, रू0 215.90 लाख की लागत से नगर निगम रूद्रपुर में स्व. सुभाष चतुर्वेदी स्मृति सभागार कार्य एवं रू0 1500.00 लाख से जैविक कूड़े से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट कार्य शालिम रहा।

रुद्रपुर नगर निगम
रुद्रपुर नगर निगम में सीएम धामी की विकास रफ्तार

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ मे भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में 24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण इस क्षेत्र के विकास हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो-तीन वर्षों में शहरों को कूड़े के ढेरों से मुक्ति मिल जाए और उन्हें ग्रीन जोन में बदला जा सके।

प्रदेश भर में हरेला पर्व के अवसर पर एक महीने तक पौधरोपण का कार्य जा है। हर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर से ही कूड़े का निस्तारण शुरू करें। कूड़े को रियूज करके उनसे कुछ क्रिएटिव चीजें बनाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड के प्रत्येक शहर को ‘ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी’ के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार उत्तराखंड के साथ रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है।

नई उमंग से उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। हमारा लक्ष्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए हम दिन रात प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में से एक:-

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए रुद्रपुर रिंग रोड का कार्य किया जा रहा है। जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु मल्टी स्टोरेज पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

रुद्रपुर खटीमा टनकपुर, एवं रुद्रपुर से गदरपुर – जसपुर सहित देहरादून तक 4 लेन सड़कों का जाल बिछाया गया है। जल्द ही अफजलगढ़ एवं नजीबाबाद के बीच में हाईवे बनने से देहरादून और रुद्रपुर की दू और कम हो जाएगी।

रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को सुधारने के लिए चरणबद्ध तके से निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार निरंतर, पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही है।

राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। समान नागरिक संहिता को लागू करने हेतु कार्य जा है। देवभूमि में बरसों से हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने पर भी कार्य जा है। उन्होंने कहा प्रदेश के आधााूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।

प्रदेश में हर स्तर पर कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है, उद्योगों के विकास पर बल दिया जा रहा है और भविष्य की आवश्यकताओं को केंद्र में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। हमारे शहर अब तेजी से आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बन रहे हैं और इसी को देखते हुए हम निरंतर अपने शहरों को भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा, सूझबूझ एवं दूरगामी सोच रखने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है एवं राज्य के अंतर्गत ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।

रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड, देश का पहला राज्य है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड की तैया पू कर ली है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है।

राज्य सरकार ने नजूल नीति लाकर सभी को अपना घर एवं छत देने का मार्ग खोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रुद्रपुर नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर एवं मौजूद रहते है।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, विकास शर्मा, लोकतंत्र सेनानी डीएन मिश्रा, जिलाधिका उदयराज सिंह, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर Mega Blood Donation Camp

Mega Blood Donation हर्षिता टाइम्स। देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा...

बागेश्वर की पार्वती ने ली MLA पद की शपथ

MLA हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

CXO मीट के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ किएअनुभव साझा: गणेश जोशी

CXO हर्षिता टाइम्स। देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संस्कृति आडिटोरियम, देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

High Uric Acid में अजमाए ये घरेलू नुस्खे कंट्रोल होना तय

High Uric Acid हर्षिता टाइम्स। बदलती जीवनशैली और तनावभरी जिंदगी सेहत को भी कई तरह से प्रभावित करती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बढ़ते...

Recent Comments