harshitatimes.com

Thursday, December 7, 2023
Spread the love
Home धार्मिक विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है: मुख्यमंत्री

विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है: मुख्यमंत्री

Spread the love

Vijayadashami

देहरादून, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी (Vijayadashami) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये उसे हर वर्ष जलना होता है।

Vijayadashami
दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है उसे दूर करने का भी सन्देश देता है। अच्छा इंसान बनकर ही हम अच्छे समाज व देश के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व हमारे समाज के लिये एक सीख और सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है।

यह पर्व हमारे सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने, हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की दिशा में प्रयास करते रहने की परंपरा को आगे बढ़ाता है।

Vijayadashami
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व हमारे समाज के लिये एक सीख और सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है।

Vijayadashami पर प्रतिज्ञा लें कि 2025 तक “Drug Free Devbhoomi” बनाएंगे:-

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस Vijayadashami पर प्रतिज्ञा लें कि हम 2025 तक, जब हम अपनी राज्य गठन की रजत जयन्ती मनाएंगे, अपने राज्य के लिए कुछ सकारात्मक योगदान देंगे तथा राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाने का संकल्प लें। हमें प्रदेश में मादक पदार्थों के बढ़ते उपयोग को रोकने एवं वर्ष 2025 तक पूर्ण लक्षित “Drug Free Devbhoomi” बनाने का संकल्प भी लेना होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डा. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, बिनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आर. के. जैन, बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष सन्तोष नागपाल, प्रेम भाटिया, गगन सेठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंची

Aadi Guru Shankaracharya चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार 18 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो गये। आज 20 नवंबर सोमवार दोपहर को श्रद्धालुओं...

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए

Gangotri Dham उत्तरकाशी, 14  नवम्बर। गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम में सैकड़ों...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन

Lord Badri Vishal बदरीनाथ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल (Lord Badri Vishal) के दर्शन किए। मंदिर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव के 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू हस्ताक्षरित, उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाए

Uttarakhand Energy Conclave देहरादून, 5 दिसम्बर। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मंत्री ने ली बैठक

Investors Summit देहरादून 05 दिसम्बर। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ...

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को वीरभद्र कल्याण सोसायटी नेे किया सम्मानित

world disabled day world disabled day देहरादून। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर वीरभद्र कल्याण सोसायटी द्वारा प्रेस क्लब में एक सेमिनार का आयोजन किया...

सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद सीएम आवास पर मनाई गई ईगास

safe return of workers देहरादून। सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास मनाया गया। इस अवसर...

Recent Comments