ख़बरसार

एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस समारोह 

Republic Day celebrated with pomp
Written by admin
Republic Day celebrated with pomp
देहरादून। एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Republic Day celebrated with pomp

Republic Day celebrated with pomp एसजीआरआर गुप :-

श्री दरबार साहिब परिसर में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे तिरंगा फहराया। इस शुभ अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेश व देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यशबीर दीवान ने सुबह 9ः30 बजे तिरंगा फहराया। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जश्न का माहौल रहा।
कुलपति डॉ यशबीर दीवान ने परेड की सलामी ली, उन्होंने  विश्वविद्यालय के प्रगति कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले सभी फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं के योगदान की सराहना। उन्होंने आह्वान किया कि राष्ट्रहित में आप सभी अपनी भूमिका सुनिश्चित कीजिए।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ आर.के.वर्मा, उप प्राचार्य डॉ राजीव आचार्य, उप प्राचार्य डॉं. ललित कुमार वार्ष्णेय, उप प्राचार्य डा. पुनीत ओहरी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेरक मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता, डॉ गौरव रतूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ आर.पी.सिंह, मुख्य कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता मनोज तिवारी, डॉ सुमन विज, कुमुद सकलानी, डॉ. अरूण कुमार, डॉ.कंचन जोशी, डॉ अनिल थपलियाल, डॉ लोकेश गम्भीर, डॉ मनोज गहलोत, डॉ दीपक सोम, सहित विश्वविद्यालय के सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About the author

admin

Leave a Comment