उत्तराखंड

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त प्रिंस के ममेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Reliance jewelery showroom looted
Written by admin

Reliance jewelery showroom looted

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण (Reliance jewelery showroom looted) में दून पुलिस ने घटना के मुख्य अभियुक्त प्रिंस के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को .315 बोल का तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Reliance jewelery showroom looted :- पुलिस ने बताया कि आज देहरादून रिलायंस शोरूम लूट कांड से संबंधित मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार के ममेरे भाई सुड्डू कुमार पुत्र शत्रुधन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर, पोस्ट अमनौर, थाना मडौड़ा, जिला सारन, बिहार को थाना सहसपुर पुलिस द्वारा कस्बा रामपुर पीठ स्थल सारना नदी किनारे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त को घटना में शामिल गैंग द्वारा विशेष कार्य के लिए देहरादून भेजे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है।

 

About the author

admin

Leave a Comment