उत्तराखंड ख़बरसार

राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 27 फरवरी को होगा मतदान

Rajya Sabha
Written by admin

Rajya Sabha

देहरादून। देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को यह घोषणा जारी की गई है। सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।

जिन 15 राज्यों में राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव होने है उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिमी बंगाल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल है।

Rajya Sabha :- उत्तराखंड राज्य से राज्यसभा हेतु निर्वाचित सदस्य अनिल बलूनी अपना कार्यकाल पूर्ण कर रहे हैं। अनिल बलूनी के कार्यकाल की समाप्ति के उपरांत होने वाली रित्ति की पूर्ति हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपने प्रेस नोट संख्या ECI/PN/10/2024 दिनांक 29 जनवरी, 2024 के द्वारा निम्नानुसार निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिसके अनुसार दिनांक 08 फरवरी, 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन से संबंधित प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। आयोग द्वारा राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन, 2024 हेतु निर्धारित समय सारणी निम्नानुसार है।

Rajya Sabha

Rajya Sabha 8 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन :-

इस चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 8 फरवरी को जारी होगा और नामांकन 15 फारवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की जांच 16 फरवरी को होगी। 20 फरवरी तक कैंडिडेट्स अपने नाम वापस ले सकते है।

Rajya Sabha :- ज्ञात हो कि राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों की ओर से अप्रत्यक्ष तौर पर किया जाता है। राज्यसभा एक स्थायी सदन है। इसके एक तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर हो जाते है, जिससे सदन क कामकाज में निरंतरता बनी रहती है। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल को होता है।

ज्ञात हो कि 13 राज्यों के 50 राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्यों का कार्यकाल 2 अपै्रल को समाप्त होने वाला है, जबकि 2 राज्यों के शेष 6 सदस्य 3 अपै्रल को रिटायर्ड हो जाएंगे।

About the author

admin

Leave a Comment