उत्तराखंड

प्रमोद कुमार गुप्ता बने यमुना कॉलोनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

WhatsApp Image 2021 04 07 at 6.24.20 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार गुप्ता को पुनः कैंट विधानसभा क्षेत्र के यमुना कालौनी ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यमुना कालौनी कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रमोद कुमार गुप्ता को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनको बधाई दी।

WhatsApp Image 2021 04 07 at 6.46.02 PM

इस अवसर पर श्री धस्माना ने कहा कि इस समय राज्य की जनता भाजापा सरकार से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है और जनता बड़ी उम्मीद के साथ कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बड़ी उम्मीद के साथ श्री गुप्ता को दोबारा यमुना कॉलोनी ब्लॉक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है जिस पर उनको खरा उतरना है।

इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जो भरोसा उन पर जताया वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। श्रीदेव सुमन नगर की पार्षद संगीता गुप्ता ने कहा कि यमुना कालौनी ब्लॉक में हर वार्ड से प्रमोद कुमार गुप्ता को पूर्ण सहयोग मिलेगा और 2022 में कैंट विधानसभा से कांग्रेस की जीत में सबसे बड़ा योगदान यमुना कालौनी ब्लॉक का रहेगा। इस अवसर पर अनुराग गुप्ता, जेएस चुग, इंद्रजीत वासन,  भगवती प्रसाद नौटियाल, बीपी सेमवाल, विजय आहूजा, कानुज दत्त शर्मा, श्याम चौहान, पूनम चौहान, कमल गुप्ता, संतोष कुमार, अमृता, मोहमद फईम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment