harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home सामाजिक मेजर जनरल (से.नि.) ने देवभूमि मानव सांसाधन ट्रस्ट से मांगी जवान के...

मेजर जनरल (से.नि.) ने देवभूमि मानव सांसाधन ट्रस्ट से मांगी जवान के पिता के लिए मदद, बाद में लिखा थैंक यू धस्माना जी

Spread the love

देहरादून: लगातार इस कोविड19 कि दूसरी लहर आने के बाद ऑक्सीजन गैस ऑक्सीजन बैड व आईसीयू के लिए भटक रहे लोगों की अपने चैरिटेबल ट्रस्ट देवभूमि मानव सांसाधन ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज सीमा पर तैनात फिफ्थ गोरखा राइफल्स के लांस हवलदार राहुल मल्ल के बीमार पिता को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा कर उनकी जान बचाने का काम किया। आज सवेरे सेना के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल गोपाल कृष्ण थपलियाल ने श्री धस्माना को फोन किया और कहा कि आप ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं जरूरतमंदों को मेरे एक जवान के पिता की तबियत ज्यादा खराब है और उनको ऑक्सीजन की आवश्यकता है आप कैसे भी एक ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा दीजिये। श्री धस्माना ने कहा कि अभी उपलब्ध तो नहीं है लेकिन कोशिश करते हैं और एक घण्टे में ऑक्सीजन के एक जंबो सिलेंडर की व्यवस्था कर जनरल साहब को सुचित कर जवान के परिजनों को सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया जिसको लगाने के बाद जवान के पिता का ऑक्सीजन स्तर सामान्य हो गया। मेजर जनरल श्री गोपाल कृष्ण थपलियाल ने फोन करके श्री धस्माना का शुक्रिया अदा किया जिस पर श्री धस्माना ने कहा कि यह तो हमारा फ़र्ज़ है कि जो बेटा सीमा पर तैनात रह कर हमारी व देश की सुरक्षा कर रहा है उसके परिवार का हम कुछ ध्यान रख पाएं ये हमारा सौभाग्य है।

RELATED ARTICLES

01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर Mega Blood Donation Camp

Mega Blood Donation हर्षिता टाइम्स। देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा...

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 08 सितंबर। रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की...

डॉ योगम्बर सिंह बर्त्वाल वरिष्ठ साहित्यकार को दी श्रद्धांजलि

डॉ योगम्बर सिंह बर्त्वाल हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 03 सितंबर। हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर शोध संस्थान के संस्थापक सचिव स्व. डॉ योगम्बर सिंह बर्त्वाल वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments