धार्मिक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सपत्नीक श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Health Minister paid obeisance Sri Darbar Sahib
Written by admin

Health Minister paid obeisance Sri Darbar Sahib

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गुरुवार को सपत्नीक श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया व प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Health Minister paid obeisance Sri Darbar Sahib स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा :-

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार दोनों का स्वागत किया गया। श्री महाराज जी ने स्वास्थ्य मंत्री को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवम् स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुइ। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।

Health Minister paid obeisance Sri Darbar Sahib

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया

श्री महाराज जी ने डॉ धन सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित एसजीआरआर स्कूलों के द्वारा स्कूली शिक्षा एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के द्वारा उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में एस जी आर आर ग्रुप के सहयोग से स्कूल खोले जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

शिष्टाचार भेंट में स्वास्थ्य मंत्री ने तीन अनाथालय विद्यालयों के संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

झाड़ीपानी, धर्मपुर एवम सहसपुर में संचालित 12वीं तक के इन स्कूलों में पढ़ाई, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर बातचीत हुई। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों एवम नर्सिंग स्टाफ की स्थिति से जुड़े विभन्न बिंदुओं पर भी परिचर्चा हुई

Health Minister paid obeisance Sri Darbar Sahib :- कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करते रहेंगे।

About the author

admin

Leave a Comment