उत्तराखंड ख़बरसार

गोकुल कम्प्यूटर सेण्टर हेतु एप्सिलोन कार्बन द्वारा कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

WhatsApp Image 2022 03 01 at 5.46.43 PM e1646137566616
Written by Subodh Bhatt

गोकुल संस्था के परमाध्यक्ष मोहन जगूड़ी के आशीर्वाद से गोकुल कम्प्यूटर केंद्र हर्रावाला, देहरादून में एप्सिलोन कार्बन प्रा. लि. द्वारा कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता एस.के गुप्ता उपस्थित रहे। गोकुल संस्था के तत्वाधान तथा एप्सिलोन कार्बन प्रा. लि. के कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सी एस आर) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग से गोकुल कंप्यूटर केंद्र हर्रावाला के अपग्रेडेशन के अंतर्गत 6 कम्प्यूटर एवं 2 प्रिंटर वितरित किये गए। कार्यक्रम का सं्चालन मधु मैखुरी ने किया।
गोकुल संस्था की वर्ष 200 से शुरु हुई सेवा यात्रा में 26 स्वास्थ्य शिविरों तथा 31 जागरूकता शिविरों के लाभार्थियों की संख्या लगभग 37000 हैं। गोकुल केंद्र के लाभार्थियों की संख्या लगभग 6000 है। गोकुल के परमाध्यक्ष मोहन जगूड़ी प्रतिबद्ध है इस सोच के साथ की दिव्यांग आर्थिक, सामाजिक एवं भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर हो सकतें है, यदि परिवार और समाज उनका साथ दे और प्रेरित करें।
संस्था की सचिव मधु मैखुरी द्वारा स्वयं दिव्यांग होते हुए भी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में अपना कार्य निष्ठा से किया गया। गोकुल द्वारा रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम भीरी एवं ग्राम कंडारा में दिव्यांग दम्पति विनीता देवी एवं विनोद नेगी हेतु कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गयी, जिसके द्वारा लगभग 5000 व्यक्तियोँ को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दिव्यांग लाभार्थी हेतु स्वरोजगार, दूरस्थ क्षेत्रों में कम्प्यूटर प्रशिक्षण तथा पहाड़ों से पलायन की समस्या के निदान के रूप में यह पहल की गयी है। इसी प्रकार आर्टिफीसियल लिंब लगाने के बाद श्री हरीश नेगी प्राइवेट जॉब एवं श्री अजय कुमार रिक्शा चलाने का कार्य कार्य कर रहें है। गोकुल चिकित्सा, शिक्षा , रोजगार एवं स्वरोजगार द्वारा दिव्यांग व्यक्ति के जीवन को एक आदर्श जीवन में परिवर्तित करने हेतु प्रयासरत है।

कार्यक्रम में गोकुल संस्था की ओर से कनक नेगी, चित्रा रावत, सुशीला पुंडीर, शकुंतला नेगी, गोविन्द सिंह रावत संयोजक धीरज रावत, विपिन रावत, दीपिका जगूड़ी उपस्थित थे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment