उत्तराखंड ख़बरसार

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने मनाया 73वां गणतंत्र दिवस

WhatsApp Image 2022 01 26 at 10.24.04 AM 1 e1643189236955
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल ने ध्वजारोहण कर क्लब सदस्यों को बधाई दी।
क्लब अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल ने कहा कि आज के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। हम भी पत्रकारों के हितों के लिए क्लब संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री ओ पी बेंजवाल ने किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, सम्प्रेक्षक विनोद कुमार पोखरियाल, कार्यकारिणी सदस्य महेश पाण्डेय, राजकिशोर तिवारी के साथ ही पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी, क्लब सदस्य हरीश जोशी, शिव प्रसाद पैन्यूली, अजय राणा, के एस बिष्ट, राजीव उनियाल, दीपक बड़थ्वाल, विजय मिश्रा, रूपेश राजपूत, किशोर रावत, संदीप गौतम व क्लब कर्मचारी सुबोध भट्ट, जगदीश, धर्मेंद्र, संदीप गौड, सुधीर व सुरेन्द्र आदि ने भागीदारी की।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment