सामाजिक

राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर धस्माना ने पीसीसी अध्यक्ष को भेंट किये आक्सिमीटर, मास्क व सैनिटाइजर

IMG 20210521 WA0048
Written by Subodh Bhatt

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व देवभूमि मानव सांसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पांच हज़ार मास्क , सैनिटाइजर व 25 आक्सिमीटर भेंट किये। श्री धस्माना ने कहा कि वे दस हज़ार मास्क व पांच हज़ार सैनिटाइजर श्री प्रीतम सिंह को जरूरतमंद लोगों को वितरित करने के लिए भेंट करेंगे। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए हंस फाउंडेशन की माता मंगला जी को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में कोरोना की इस दूसरी लहर में जरूरतमंद जनता की सेवा में मैदान में केवल कांग्रेस व स्वयं सेवी संगठन नजर आ रहे है। श्री धस्माना व अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता व जरूरतमंद जनता की सेवा की प्रशंसा करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू होते ही जिस प्रकार से श्री धस्माना ने ऑक्सीजन बैंक बना कर लोगों की सेवा शुरू की वह अपने आप में एक बड़ी पहल थी। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 19 अप्रैल से ही प्रदेश मुख्यालय में कोविड कण्ट्रोल रूम स्थापित किया व 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी जनपदों में जिला कोविड कण्ट्रोल रूम बना कर जरूरतमंद बीमार लोगों की सेवा शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पचास से ज्यादा ऐम्बुलेंस लगा कर , रामनगर में कोविड केयर सेंटर बना कर, मास्क सैनिटाइजर, ग्लव्स, ऑक्सीजन, आक्सिमीटर, कच्चा व पका हुआ भोजन का इंतज़ाम कर कांग्रेस कार्यकर्ता मानवता की असली सेवा कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मंगलौर के विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन द्वारा भेजे गए पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उनके प्रतिनिधियों ने पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भेंट किये।
इससे पूर्व प्रीतम सिंह ने प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरण के लिए सूखे राशन की गाड़ी को झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव नवीन पयाल, वरिष्ठ नेता महेश जोशी, व उदयवीर पंवार भी उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment