स्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश : आज का ब्लैक फंगस अपडेट

1621354357312
Written by Subodh Bhatt

ऋषिकेश :  बुधवार शाम तक एम्स ऋषिकेश में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के कुल 42 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिसमें से अब तक उपचार के दौरान एक महिला समेत कुल 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि ऋषिकेश निवासी एक 81 वर्षीया महिला को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। एम्स में अब तक आए कुल 42 मरीजों में से 39 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से 21 लोगों की सर्जरी होनी बाकी है। कुल भर्ती मरीजों में 21 उत्तराखंड के और शेष 21 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment