सामाजिक

पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 हेतु 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि सौंपी

1620744555524 CM Photo 01 dt. 11 May 2021
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। मंगलवार को बीजापुर सेफ हाउस में पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 हेतु 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि चेक के माध्यम सौंपी गई। मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज विभाग के इस पहल की सराहना की गई। सचिव पंचायती राज हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए की धनराशि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने वेतन से 51 लाख यानी कि कुल एक करोड़ 51 लाख रुपए  मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपे गए।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment