राजनीति उत्तराखंड

अंकिता भंडारी से जितेंद्र नेगी तक कांग्रेस ने कहा – प्रदेश में जंगल राज

Jungle Raj under BJP rule
Written by Subodh Bhatt

Jungle Raj under BJP rule

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी बचाए गए, उसी तरह जितेंद्र नेगी आत्महत्या मामले में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

करण माहरा ने कहा कि जितेंद्र नेगी की प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) 21 अगस्त को पिता द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें उसने वीडियो संदेश में सीधे हिमांशु चमोली को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। लेकिन इसके कुछ समय बाद एक और एफआईआर अवैध हथियार की धाराओं में दर्ज कर दी गई, जो साफ़ दर्शाता है कि मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दो दो एफआईआर दर्ज करने वाले थाने को निलंबित करने और बाद में दर्ज की गई एफआईआर रद्द करने की मांग की।

उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को “जंगल राज” बताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और उनके संबंधियों के कारण पुलिस बेबस है। उन्होंने उदाहरण देते हुए अंकिता भंडारी केस, हरिद्वार की 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, और पंचायत चुनावों में अपराधियों के इस्तेमाल का उल्लेख किया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों को सड़क पर उठाएगी और आगामी दिनों में प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह, सुजाता पॉल, डॉक्टर प्रतिमा सिंह और प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment