धार्मिक

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Char Dham Yatra Registration 2024
Written by Subodh Bhatt

Char Dham Yatra Registration 2024 : 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होनी है एक महीने से भी कम समय शेष है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। चारधाम यात्रा के मुख्य संचालन केंद्र ऋषिकेश में भी तैयारियां अपने चरम पर है। पर्यटन विभाग ने यात्रियों से जुड़ी स्वास्थ्य व सजगता संबंधी कई अपील जारी की है।

इसके अलावा विभाग यात्रा पंजीकरण केंद्र में आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके लिए कमरों को यात्रियों के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण (Char Dham Yatra Registration 2024) के पहले दिन रिकॉर्ड बना है। 12 घंटे के भीतर लगभग 2.50 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 85,034 पंजीकरण शामिल हैं।

चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से जारी पंजीकरण बुलेटिन में बताया गया कि सोमवार साइन 4:00 बजे तक कुल 201851 पंजीकरण ऑनलाइन हो गए थे। सबसे अधिक 69543 लोग ने बजट केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया। बद्रीनाथ धाम के लिए 58685, यमुनोत्री के लिए 35356, गंगोत्री के लिए 36111 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 2156 लोग ने पंजीकरण कराया है।

Char Dham Yatra Registration 2024 ऐसे करें पंजीकरण चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू :-

पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment