अपराध

डोईवाला में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Murdered in Doiwala
Written by Subodh Bhatt

Murdered in Doiwala

डोईवाला क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को दून पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी सीज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के बाद हुई आपसी मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।

कोतवाली डोईवाला पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान दीपक पुत्र स्वर्गीय चैतराम, निवासी ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर देहरादून के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरते हुए कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

25 दिसंबर को मृतक की पत्नी ज्योति ने थाना रायपुर पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि 24 दिसंबर को जॉनी नामक व्यक्ति उनके पति दीपक उर्फ दीप्पू को अपने साथ ले गया था और उसी ने उनके पति की हत्या की। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 333/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त भुवनेश चन्द्र उर्फ जॉनी और नाथीराम की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 दिसंबर 2025 को थानो रोड, कोठारी मोहल्ला के पास जौलीग्रांट क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भुवनेश चन्द्र उर्फ जॉनी (33 वर्ष), निवासी सिमेंट रोड, नदी रिस्पना, डालनवाला और नाथीराम (54 वर्ष), निवासी संजय कॉलोनी, पटेलनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या यूके-07-टीई-3163 को भी सीज कर दिया है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment