ख़बरसार

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने पंकज मेंसोन को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

Manson appointed state president
Written by admin

Manson appointed state president

देहरादून। देशभर के व्यापारियों की शीर्ष संस्था फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पुनर्गठन के तहत उत्तराखंड राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पंकज मेंसोन को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही राज्य में व्यापारी हितों की रक्षा हेतु जिला स्तर पर संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Ad

Ad

फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पोद्दार व राष्ट्रीय महासचिव आर. के. गौड़ द्वारा श्री मेंसोन की नियुक्ति पर विश्वास जताया गया है कि वे प्रदेश में संगठन को मजबूत करेंगे और व्यापारियों की आवाज को न केवल राज्य सरकार, बल्कि आवश्यकतानुसार केंद्र तक भी पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Ad

Ad

गौरतलब है कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, जोकि सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत है, देशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की एक छत के नीचे एकता स्थापित करने हेतु कार्यरत है। उत्तराखंड में संगठन अब और अधिक सक्रिय भूमिका में आकर, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज मेंसोन ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्यभर में जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा ताकि जमीनी स्तर पर व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

मेंसोन ने यह भी कहा कि वे राज्य सरकार से व्यापारिक आयोग के गठन की मांग करेंगे जिससे व्यापारियों की समस्याएं सीधे शासन तक पहुंच सकें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर व्यापारियों के हितों से जुड़ी समस्याओं को केंद्र सरकार तक भी पहुंचाया जाएगा।

पंकज मेंसोन की नियुक्ति की घोषणा के साथ ही राज्य के व्यापारी समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस मौके पर कई प्रतिष्ठित व्यापारी प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, शेखर फुलारा, विनय नागपाल, पंकज डीढ़ान, रवि मल्होत्रा, पुनीत सहगल, सुमित कोहली, दिव्य सेठी, मनीष फुलारा, संतोष सिंह, अशोक अग्रवाल, जसपाल छाबड़ा, त्रिवेश खुराना, हरमीत जयसवाल, रजत गुप्ता, अजय गुजराल, शुभम गुलाटी, आनंद गर्ग, संदीप घई, निशि कुकरेजा, हेम रस्तोगी, अमरदीप सिंह समेत अन्य कई व्यापारीगण मौजूद रहे।

About the author

admin

Leave a Comment