धार्मिक लोकप्रिय सामाजिक

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई आसड महीने की संग्राद

Sangrad of Asad month
Written by admin

Sangrad of Asad month

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में आसड महीने की संग्राद (Sangrad of Asad month) कथा -कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

Ad

Ad

प्रातः नितनेम के पश्चात हज़ूरी रागी भाई नरेंद्र सिंह ने आसा दी वार का शब्द ‘परमेसरि दिता बनां।।दुख रोग का डेरा भंना।।’ का गायन किया एवं सेवक परिवार के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये।

Ad

Ad

Sangrad of Asad month : हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने महीने की कथा करते हुए कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी समझाते हैँ कि जो जीव परमात्मा का सिमरन नहीं करते और सुख की आस लोगों पर बनाते हैं उनका जीवन व्यर्थ चला जाता है हम जैसा कर्म करते हैं वैसा ही हमें फल मिलता है और हमे सदा प्रभु को नज़दीक मानकर अपना जीवन अच्छा बनाना चाहिए।

भाई नरेंद्र सिंह हजूरी रागी जत्थे ने शब्द ‘सतगुरू होइ दयाल ता सरधा पुरिऐ’ का गायन कर संगत को निहाल किया। भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की।

Sangrad of Asad month : प्रधान, सरदार गुरबख्श सिंह राजन के द्वारा आई हुई संगत को संग्राद की बधाई दी। सरदार गुलज़ार सिंह, महासचिव के द्वारा बताया कि सिख सेवक जत्थे की ओर से 22 जून को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास सुभाष रोड में सुबह 6ः30 बजे से 2 बजे तक गुरू हरगोविंद साहिब जी के प्रकाश पुरब के संबंध में दीवाना सजेगा जिसमें दरबार साहिब अमृतसर के दो हजुरी रागी भाई लखविन्द्र सिंह व भाई वीरेंद्र सिंह विशेष तौर पर अपने जत्थे के साथ पहुँचेंगे। कार्यक्रम के साथ-साथ गुरु का लंगर चलेगा।

मंच का संचालन करते हुए सरदार दविंदर सिंह भसीन ने किया। आईं हुई संगत के लिए लंगर की सेवा करने वाले तिलक राज कालरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर संगत ने लंगर प्रशाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी,गुरप्रीत सिंह जी जोली, सतनाम सिंह, दलबीर सिंह कलेर, अरविन्दर सिंह, अवीनाश सिंह आदि उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment