धार्मिक सामाजिक

अयोध्या धाम में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना

Pran Pratishtha of Shri Ram Darbar
Written by Subodh Bhatt

Pran Pratishtha of Shri Ram Darbar

देहरादून। गंगा दशहरा के पुण्य पर्व पर देहरादून के खुड़बुड़ा स्थित श्री ऋषि आश्रम मंदिर में एक दिव्य, भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से सम्पन्न हुई। शुभ मुहूर्त प्रातः 10:30 बजे से आरंभ होकर दोपहर 12:30 बजे आरती व प्रसाद वितरण के साथ पूर्ण हुआ।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संगीतमय सुंदरकांड व सुमधुर कीर्तन के साथ भक्ति भाव से भाग लिया। विशेष रूप से सैकड़ों महिलाओं ने अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता कर एक अनुपम आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति कराई।

इस पावन अवसर को और भी विशेष बनाते हुए श्रद्धालुओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और शतायु जीवन के लिए सामूहिक प्रार्थना की। यह संयोग भक्तों के लिए एक भावनात्मक क्षण बन गया, जब प्रभु श्रीराम के चरणों में एक जननेता की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

दिव्य आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी विद्या चैतन्य जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आश्रम समिति के प्रधान महेश गुप्ता, महामंत्री मनमोहन शर्मा, संयोजक सत्य प्रकाश गोयल, बालेश कुमार गुप्ता, भगवान स्वरूप अग्रवाल, दिनेश कुमार बंसल, गिरिधर शर्मा, प्रवीण गुप्ता, महिला मंडल से बीना अग्रवाल, कंचन आनंद तथा मंदिर के पुजारी पंडित श्रवण कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment