हादसा उत्तराखंड

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का निधन, पत्रकारिता जगत को गहरी क्षति

journalist Vikas Dhulia passed away
Written by Subodh Bhatt

journalist Vikas Dhulia passed away

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। बीती रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें महंत इन्द्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से कोटद्वार निवासी विकास धूलिया तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े थे और अपने मृदुभाषी स्वभाव, निर्भीक लेखनी और सशक्त नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्री और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, सूचना आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पत्रकार, राजनेता और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उनके आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकास धूलिया का निधन पत्रकारिता और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें।

journalist Vikas Dhulia passed away

उत्तरांचल प्रेस क्लब में मंगलवार 3 जून को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी शोक व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य सरकार दिवंगत पत्रकार के दोनों बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करेगी।

दिवंगत पत्रकार को अंतिम विदाई देने के लिए जनप्रतिनिधियों, पत्रकार संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों का उनके आवास पर दिनभर तांता लगा रहा। उनके योगदान और व्यक्तित्व को सदैव स्मरण किया जाएगा।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment