ख़बरसार लोकप्रिय

DM ने तोड़ा अंग्रेजों का नमक कानून : ‘नून’ नदी से जलभरकर दिलाई स्वतत्रंता आन्दोलन की याद

British Salt Law
Written by Subodh Bhatt

British Salt Law

देहरादून। गांधी जयंती के अवसर पर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऐतिहासिक स्थल ‘खाराखेत’ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंग्रेजी नमक कानून के खिलाफ चले ऐतिहासिक आंदोलन की याद ताजा की। डीएम बंसल ने नून नदी से जलभरकर इस ऐतिहासिक पल का प्रतीकात्मक पुनर्निर्माण किया। यह स्थल वही है जहाँ 1930 में स्वतंत्रता सेनानियों ने नमक बनाकर अंग्रेजों की नीतियों का विरोध किया था।

खाराखेत में आयोजित स्वच्छता अभियान में बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और युवाओं के साथ मिलकर जिलाधिकारी ने जल और विरासत संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही, उन्होंने खाराखेत को हेरिटेज पर्यटन के रूप में विकसित करने की स्वीकृति दी।

पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने इस ऐतिहासिक स्थल को पुनर्जीवित करने के डीएम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर नून नदी से जल लाकर गांधी पार्क में स्थित गांधी स्मारक में अर्पित किया गया, जो गांधीजी की स्मृति को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक था।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि रावत, विरासत विशेषज्ञ डॉ लोकेश ओहरी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, स्थानीय ग्राम प्रधान कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम समुदाय, बीटीडीटी,अक्शी पर्वतीय विकास समिति, पहाड़ी पेडलर्स, न्यू विजन, सेर सलीका,जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग इत्यादि द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment