सामाजिक

BKTC मुख्य कार्याधिकारी थपलियाल ने माणा रोड से गाय को रैस्क्यू कराया

Rescue the cow
Written by Subodh Bhatt

Rescue the cow

बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माणा रोड पर घायल पड़ी हुई गाय का रैस्क्यू कर इलाज हेतु पशुचिकित्सालय जोशीमठ भिजवाया है।

Sri Badrinath Dham
BKTC CEO Vijay Prakash Thapliyal

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ के निकट माणा रोड पर गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे गाय घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। मुख्य कार्याधिकारी ने नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित को जानकारी दी तथा नगर पंचायत ने घायल गाय को इलाज के लिए पशुचिकित्सालय जोशीमठ भिजवाया जहां गाय का इलाज किया जा रहा है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment