ख़बरसार उत्तराखंड

डॉ. प्रतिमा सिंह बनीं राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड राज्य समन्वयक

Rajiv Gandhi Study Circle
Written by Subodh Bhatt

Rajiv Gandhi Study Circle

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में विधि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतिमा सिंह को राजीव गांधी स्टडी सर्किल (Rajiv Gandhi Study Circle), उत्तराखंड राज्य का अतिरिक्त राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजीव गांधी स्टडी सर्किल के अध्यक्ष और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर की गई है।

Rajiv Gandhi Study Circle
letter dr prtima singh

राजीव गांधी स्टडी सर्किल (Rajiv Gandhi Study Circle) के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश कुमार ने इस जानकारी को साझा किया और डॉ. प्रतिमा सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. प्रतिमा सिंह अपने नए पद पर राज्य में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त और प्रभावी ढंग से संचालित करेंगी।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने विधि के क्षेत्र में अपने ज्ञान और अनुभव से पहले ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और उनकी इस नई जिम्मेदारी से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment