हादसा

दुःखद: कावड़ मेला ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस दरोगा को बस ने कुचला, मौके पर मौत,

Accident
Written by admin

Accident

देहरादून। आज सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर जानकारी मिली कि बड़कोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला एएसआई कांता थापा तथा देहरादून के कैण्ट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला, जिनकी कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार लगी थी।

दोनों महिला कर्मचारी शकुंतला की स्कूटी से ड्यूटी हेतु हरिद्वार जा रहे थे, इस दौरान अजबपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही प्राइवेट वोल्वो बस नंबर यूके07 पीए 6999 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दोनो महिला पुलिस कर्मी सड़क पर गिर गए तथा एएसआई कांता थापा का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में महिला कांस्टेबल शकुंतला को भी चोटे आई है। जिन्हें उपचार हेतु कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया। मृतका कांता थापा के शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेसन अस्पताल भिजवा गया है। घायल महिला कांस्टेबल शकुंतला का कनिष्क अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा उनके दाहिने हाथ में फैक्चर होने की संभावना व्यक्त की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कनिष्क अस्पताल में जाकर महिला आरक्षी का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उसके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही उसे बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा घायल महिला आरक्षी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर सम्भव सहायता प्रदान किये जाने का भरोसा दिलाया।

About the author

admin

Leave a Comment