धार्मिक

मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले का शुभारंभ किया

Inauguration of Shravani Fair of Jageshwar Dham
Written by admin

Inauguration of Shravani Fair of Jageshwar Dham

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हरेला पर्व की बधाई देते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Inauguration of Shravani Fair of Jageshwar Dham

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का प्रतीक है, जहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष शांति का अनुभव होता है।’ उन्होंने श्रावणी मेले को धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बताया और कहा कि यह सदियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा है।

Inauguration of Shravani Fair of Jageshwar Dham

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें पेयजल योजना, सड़क निर्माण, मंदिरों का जीर्णाेद्धार और मिनी स्टेडियम का निर्माण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा के साइकिल ट्रैक के निर्माण से क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने भी हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री की योजनाओं की सराहना की। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि उनके निर्णय प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला मजिस्ट्रेट और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

About the author

admin

Leave a Comment