हादसा

खाई में गिरे 02 व्यक्ति, एक की मौत, SDRF ने चलाया बचाव अभियान

SDRF
Written by Subodh Bhatt

SDRF

त्यूणी। रात्रि लगभग 01ः30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि त्यूणी से लगभग 25 किमी आगे दारागाढ़ बैंड के पास निमगा में रोड निर्माण कार्य चल रहा था जिस दौरान 02 व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए है।

उक्त सूचना पर पोस्ट त्यूणी से HC सत्येंद्र सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटना राजस्व क्षेत्र की है। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल त्यूणी भेज दिया गया था जबकिं दूसरे व्यक्ति का कुछ पता नही चल पा रहा था।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घनघोर अंधेरे के बीच गहरी खाई में उतरकर सर्चिंग करते हुए दूसरे व्यक्ति का शव ढूंढ निकाला। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए बॉडी बैग के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर ग्राम प्रहरी के सुपर्द किया गया।

घायल का विवरण- हिमांशु पुत्र संजू, उम्र 21, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

मृतक का विवरण- विकास पुत्र सतपाल, उम्र 27, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर उत्तरप्रदेश।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment