उत्तराखंड हादसा

गौरीकुंड भूस्लखन अपडेट: SDRF का जारी सर्च ऑपरेशन

गौरीकुंड भूस्लखन अपडेट
Written by Subodh Bhatt

गौरीकुंड भूस्लखन अपडेट

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 12 अगस्त। विगत दिनांक 03 अगस्त 2023 की रात्रि श्री केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए लोगों की सर्चिंग के दौरान 05 शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे। जबकि लापता अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन निरन्तर गतिमान है।

गौरीकुंड भूस्लखन अपडेट

सर्चिंग करती SDRF टीम

गौरीकुंड भूस्लखन अपडेट : 02 शव और बरामद

आज दिनांक 12 अगस्त को घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान मलबे में से 02 शव और बरामद किये गए है, जिनकी शिनाख्त अनिता वोहरा पत्नी अमर वोहरा व जटिल पुत्र अमर वोहरा, निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान समय तक कुल प्राप्त शवों की संख्या 07 हो गयी है।

ऋषिकेश चीला पावर हॉउस में दिखाई दिया एक अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद :

12 अगस्त 2023 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चीला पावर हाउस में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम ASI महावीर सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गौरीकुंड भूस्लखन अपडेट

ऋषिकेश में SDRF ने किया शव बरामद

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ उक्त अज्ञात शव को चीला पावर हाउस से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त शव 5 से 7 दिन पुराना व उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। जिला पुलिस द्वारा शिनाख्त संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

गौरीकुंड भूस्लखन अपडेट

कोटि इछाड़ी मार्ग पर SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

कोटि इछाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

12 अगस्त 2023 को एक स्थानीय कॉलर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रात्रि में छिबरो पावर हाउस, कोटि इछाड़ी मार्ग पर टोंस नदी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें उसका परिजन लापता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF टीम द्वारा उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी में चिन्हित कर लिया गया है तथा वाहन व आसपास के स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लापता व्यक्ति का विवरण:- पदम पुत्र खीमदास, उम्र- 29 वर्ष, निवासी- भटगढ़ी, त्यूणी, देहरादून।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment