उत्तराखंड सामाजिक

कोओर्डिनेटर एनएस बिष्ट का हाल जानने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे CM धामी

WhatsApp Image 2023 05 25 at 6.24.33 PM e1685034186451
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे। सीएम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती नंदन सिंह बिष्ट का हाल जाना। नंदन सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में कोओर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं। बुधवार शाम को नंदन सिंह बिष्ट की तबियत बिगडने पर उनके परिजन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर आए थे।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ पंकज अरोड़ा ने गुरुवार को नंदन सिंह बिष्ट की ब्रेन सर्जरी कर ट्यूमर निकाला। डॉ पंकज अरोड़ा ने जानकारी दी कि उनके ब्रेन में ट्यूमर था, ट्यूमर बिगड चुका था। सर्जरी के बावजूद उनकी हालत नाजुक एवम् चिंताजनक बनी हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने डॉ पंकज अरोड़ा से मरीज़ के हालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेरक मित्तल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि अति सघन चिकित्सा कक्ष (आई.सी.यू.) में डॉक्टरों की टीम नंदन बिष्ट के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment