उत्तराखंड ख़बरसार

Big News : कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, CM धामी ने जताया शोक, तीन दिन का राजकीय शोक

chandan ram dass
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 26 अपै्रल। लम्बे समय से बीमार चल रहे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया। सीएम समेत विभिन्न नेताओं ने चंदन रामदास के निधन पर शोक जताया। चंदन रामदास भाजपा के टिकट पर बागेश्वर से चुनाव जीते थे। धामी सरकार में परिवहन समेत अन्य विभाग संभाल रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी चंदन राम दास का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

go
तीन दिन का राजकीय शोक
कैबिनेट मंत्री के निधन पर 26.04.2023 (एक दिन) को प्रदेश के सभी कार्यालय ध् बैंक ध् कोषागार /उपकोषागार बन्द रहेंगे एवं दिनांक 26.04.2023 से दिनांक 28.04.2023 (तीन दिन) तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
इसके अतिरिक्त जिस जनपद में अन्त्येष्टि संस्कार सम्पन्न होगा, उस दिन उस जनपद में प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। इनका अन्त्येष्टि संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा।
विषय:- श्री चन्दन राम दास, मा० कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के आकस्मिक निधन के संबंध में।
महोदय,
उपर्युक्त विषय के संबंध में अवगत कराना है कि श्री चन्दन राम दास, मा० कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार का आकस्मिक निधन हो गया है।
2- इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 26.04.2023 (एक दिन) को प्रदेश के सभी कार्यालय ध् बैंक ध् कोषागार ध् उपकोषागार बन्द रहेंगे एवं दिनांक 26.04.2023 से दिनांक 28.04.2023 (तीन दिन) तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे । झुके रहेंगे।
3- इसके अतिरिक्त जिस जनपद में अन्त्येष्टि संस्कार सम्पन्न होगा, उस दिन उस जनपद में प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। इनका अन्त्येष्टि संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा।
कृपया उपरोक्तानुसार समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
भवदीय,
(विनोद कुमार सुमन) सचिव

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment