उत्तराखंड ख़बरसार

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने की महाराज से शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Image 2022 09 24 at 6.12.09 PM e1664033208609
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए चमोली जनपद के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से शिष्टाचार भेंट कर लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जनपद चमोली के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं हरि सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चमोली, भुवन नौटियाल पूर्व दायित्व धारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नंदन सिंह बिष्ट पूर्व ब्लाक प्रमुख दसौली एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी व पूर्व अध्यक्ष जिला भेषज सहकारी संघ चमोली, राजेंद्र सिंह सगोई पूर्व ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग व पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड़ स्थित उनके कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत का भरोसा दिलाया। इन सभी नेताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मिलकर आगामी सभी चुनाओं में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सतेन्द्र बर्तवाल, राकेश जोशी, पंकज डिमरी, भगवती प्रसाद मैंदोली, धर्मेन्द्र जग्गी, रंजन रावत और नारायण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment