उत्तराखंड ख़बरसार

उत्तराखंड के 103 निकायों में एक साथ हर घर फहराया जाएगा तिरंगा: डॉ. प्रेम चंद

premchand aggarwal mla
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून 10 अगस्त। उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में आगामी 12 अगस्त शाम चार बजे को एक साथ हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़कर शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी वित्त, शहरी विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने दी।
बुधवार को मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे वतन के लोगों में उत्साह है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम 4रू00 बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेंगे। नगर निगम देहरादून में वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल तिरंगा फहराएंगे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment