उत्तराखंड

CM धामी ने नितिन गड़करी व मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास पर चर्चा की

Photo 01 dt. 25 July 2022
Written by Subodh Bhatt

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०- 109के के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से एन0एच0-09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00) हेतु बी०आर०ओ० द्वारा प्रस्तुत डी०पी०आर० की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और एन0एच0-731के के अन्तर्गत मझौला – खटीमा (13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।

CM Photo 01 dt 25 July 2022

मुख्यमंत्री धामी ने मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी से राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मार्गदर्शन लिया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment