उत्तराखंड हादसा

हादसा, गंगोत्री हाईवे पर वाहन खाई में गिरने 6 लोगों की मौत

Bolero gangotri highway e1653483235829
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 25 मई। कोटी गाड़ (टिहरी) के पास बोलेरो वाहन कोटी गाड़ के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कोटी गाड़ के पास पश्चिम बंगाल के यात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सभी लोग चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। वाहन में सवार लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस और एसडीआरएफ मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन गिरने से उसमें आग की लपटें उठी, इससे वाहन में सवार लोग झुलस गए। बोलेरो वाहन उत्तराखंड का ही बताया जा रहा है। तहसीलदार किशन सिंह महंत का कहना है कि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यात्रियों के पास मिली जानकारी के मुताबिक उनके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment