पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस को जुर्म करने की वजह बताते समय महिला को जरा भी पछतावा नहीं दिखाई दिया। अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या करने का उसे कोई मलाल नहीं था। मामूली विवाद होने पर एक महिला ने दराती से अपने पति का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को लेकर पुलिस थाने पहुँच गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जुर्म करने की वजह बताते समय महिला को जरा भी पछतावा नहीं दिखाई दिया। अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या करने का उसे कोई मलाल नहीं था। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में नारायण थापा (47) का पत्नी चुम्मा थापा (32) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने बाद में उग्र रूप ले लिया। इसके बाद महिला ने दराती से अपने पति पर हमला कर दिया और पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद महिला वह दराती और पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंच गई। महिला के हाथों में कटा सिर देखकर सब भौचक्के रह गए। इसके बाद पुलिस ने महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
You may also like
मुख्यमंत्री धामी ने बाल संवाद कार्यक्रम में...
हादसा: डोबराचांठी के पास पिकअप वाहन गिरा खाई में
ड्रग फ्री देवभूमि 2025 : शिक्षण संस्थानों को दी गई...
हरिद्वार के चहुंमुखी विकास हेतु मुख्यमंत्री ने की 13...
नाम पट मामले में पुनर्विचार करे धामी सरकार: राजीव...
नाम पट मामले में पुनर्विचार करे धामी सरकार : राजीव...
About the author
