ख़बरसार

साईकिल से पूरी की 53000 कि0मी0 की अध्यात्म यात्रा

WhatsApp Image 2021 11 12 at 2.15.38 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून : प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस काँन्फ्रेंस में देहरादून के सोहन सिंह रावत ने वर्ष 2019 से अब तक 53000कि0मी0 की यात्रा साईकिल से पूरी की है। इस दौरान सोहन सिंह रावत,चार धाम,पँच प्रयाग,बूढा़ केदार,बालखिलेश्वर महादेव,देवसारी महादेव,ताड़केश्वर,विन्सर महादेव,नीलकँठ,चन्दंबदनी,कुँजापुरी,ज्वाल्पा देवी,सहत लगभग सभी देवस्थलों में अपनी साईकिल से ये अध्यात्म यात्रा पूरी की है।साईकिल से पँघ केदार यात्रा करने वाले सोहन सिँह पहले यात्री हैं।सोहन सिंह जहाँ भी यात्रा करने पहुँचे देवधाम तक साईकिल को भी ले गये।इतनी ही नहीं इन्होंने,दयारा बुग्याल,तक अपनी साइकिल पहुँचाई है।54वर्षीय सोहन सिंहग्राम चमाली,जिला पौडी़ गढ़वाल के मूल निवासी हैं।और सी आर पी एफ में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।रावत कहते हैं साईक्लिंग से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है।साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी होती है।अपनी इस यात्रा से देशभक्ति के साथ फिट इँन्डिया ,का सँन्देश देना चाहते हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment