उत्तराखंड ख़बरसार

30 अक्टूबर अमित शाह, गृहमंत्री के देहरादून आगमन के दृष्टिगत यातायात प्लान

traffic route
Written by Subodh Bhatt

दिनांक 30.10.2021 को अमित शाह, गृहमंत्री भारत सरकार के देहरादून क्षेत्रान्तर्गत आगमन के दृष्टिगत निम्न यातायात प्लान लागू रहेगा –

  • वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान निम्न स्थलों पर अल्पसमय के लिये यातायात को बैरियर लगाकर रोका / डायवर्ट किया जायेगा –
  • बैरियर / डायवर्ट व्यवस्था ——

1. जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट तिराहा ।
2. भानियावाला तिराहा ।
3. कारगी चौक ।
4. पोस्ट ऑफिस तिराहा, गढ़ी कैन्ट ।

पार्किंग व्यवस्था ——
बन्नू स्कूल कार्यक्रम में आने वाले आगन्तुक निर्धारित पार्किग स्थलों पर अपने वाहन पार्क करेंगे, जो निम्न हैं-

1. परेड ग्राउण्ड ( बस पार्किंग )
– ( ई0सी0 रोड़ से आने वाली बसो हेतु ) ।

2. कैलाश अस्पताल के निकट विशाल मैगामार्ट के पीछे ग्राउण्ड पर ( बस पार्किंग )
– ( हरिद्वार की ओर से आने वाली बसो हेतु ) ।

3. पुराना बस अड्डा ( बस पार्किंग )
– ( चकराता / मसूरी से आने वाली बसो हेतु ) ।

4. हरिद्वार बाईपास ( कारगी चौक से अजबपुर फ्लाईओवर तक वन साईड पार्किंग ( बस पार्किंग )
– ( हरिद्वार / रुढकी से आने वाली बसो हेतु

5. गुरुनानक महिला इण्टर कॉलेज पार्किंग ( चौपहिया वाहन पार्किंग )

6. सरस्वती विद्या मन्दिर पार्किंग, नियर धौबीघाट ( चौपहिया वाहन पार्किंग ) ।

7. गुरुनानक दून वैली पार्किंग, नियर दामिनी चौक, रेसकोर्स ( दुपहिया वाहन पार्किंग ) ।

नोट —

1. वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान विक्रम / सिटी बसों को अल्पसमय के लिये वीआपी रुट पर आने से रोका / डायवर्ट किया जायेगा ।

2. कार्यक्रम में सम्मिलित होने आने वाले आगन्तुकों से अपील की जाती है कि अपने वाहन पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें ।

3. देहरादून की संभ्रान्त जनता ( वाहन स्वामी / चालक / पैदल यात्रियों ) से अनुरोध है कि वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत अपने गन्तब्य स्थान तक पहुँचने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें । साथ ही यह भी अपेक्षा की जाती है कि निजी वाहनों के प्रयोग से बचते हुए व्यवसायिक वाहनों का प्रयोग करें । यथासम्भव चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, साथ ही अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें ।
4. वीआईपी के आने व जाने के समय संबंधित रोड जीरो रहेंगे
5. रैली मे आने वाली सभी बस धर्मपुर,आराघर,रेस कोर्स चौक पर सवारी उतारकर पार्किंग मे जायेगी
6. आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा ।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment