उत्तराखंड

मिथक तोड़कर प्रदेश में पुनः भाजपा की बनेगी सरकार: जोशी

WhatsApp Image 2021 09 16 at 6.16.38 PM e1631801482998
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह व चुनाव सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में ली। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया।

प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनावो हेतु जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी इस कार्य के लिए सभी को अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है।
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सात सालों में उस पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है। उसी प्रकार प्रदेश की साढ़े चार साल की सरकार ने बेहद ईमानदारी से जनहित के कार्य किये है और उस पर इस दौरान कोई भी आरोप नही लगा है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में घोटालो की एक श्रृंखला सी बन गयी थी।
चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सभी जिला प्रभारियों को अपने जिले के मंडलो, शक्तिकेन्द्रों और बूथों में निरंतर प्रवास करने तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यो को जनता के बीच मे ले जाने का निर्देश दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रदेश में भारी बहुमत की सरकार बनायेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राज्य सभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment