उत्तराखंड

कुशल प्रशाशक और लोकप्रिय नेता थे कल्याण सिंह : CM धामी

IMG 20210828 WA0003
Written by Subodh Bhatt

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय  कल्याण सिंह जी को भावभीगनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व कल्याण सिंह का सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ी, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु  राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार क़ुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान  राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment