सामाजिक

राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का सूत्रपात किया – धस्माना

WhatsApp Image 2021 08 20 at 4.48.26 PM e1629458527738
Written by Subodh Bhatt



देहरादून : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,कांग्रेस विधान मंडल के उपनेता करण माहरा,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।

WhatsApp Image 2021 08 20 at 4.48.24 PM
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्राद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति के जनक थे जिन्होंने भारत में न केवल सबसे पहले लोगों से इंटरनेट व कम्प्यूटर का परिचय करवाया बल्कि आज उसी की बदौलत पूरी दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है और दुनिया में भारत का डंका आईटी क्षेत्र में बज रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि राजीव गांधी जी की शहादत को पूरे 30 वर्ष हो गए हैं और तब से अब तक तीसरी पीढ़ी भी अब स्कूल जाने लगी है ऐसे में राजीव गांधी जी को सच्ची श्राद्धाजंलि यही होगी कि इन नई पीढ़ी के युवाओं को राजीव गांधी जी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं और कांग्रेस का इतिहास और भारत की आजादी के आंदोलन में व आज़ादी के बाद भारत के नवनिर्माण में योगदान के बारे में हम अवगत करवाएं।


About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment