उत्तराखंड

भाजपा सरकार ने लोगों के विश्वास को तोड़ा,10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारी – धस्माना

IMG 20210708 WA0019
Written by Subodh Bhatt

देहरादून: आगामी 10 जुलाई को महंगाई,बेरोजगारी व हरिद्वार महाकुंभ में आरटीपीसीआर घोटाले की न्यायिक जांच के मुद्दों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कार्यकर्ताओं से कूच को ऐतिहासिक बंनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनावों में 57 विधायकों का प्रचंड बहुमत देने के बावजूद कोई वादा पूरा नहीं किया, उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में बेरोजगारी दर छह गुना और महंगाई दर राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ज्यादा हो गयी है। उन्होंने कहा कि पांच साल में इस सरकार ने राज्य की जनता के हित का कोई फैसला नहीं किया चाहे वो किसान हो या नौजवान, कर्मचारी हो या बेरोजगार, महिला हो या दलित इस सरकार में सभी वर्ग परेशान रहे। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में जिस प्रकार कोरोना काल में लोगों की मौतें हुईं लोग बिना ऑक्सीजन बिना आईसीयू बिना इलाजे के तड़प तड़प के मर गए उसे लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। इसके विपरीत भाजपा में कुर्सी की जंग चलती रही और पांच साल पूरे होने से पहले तीन मुख्यमंत्री बदल कर जिस तरह राज्य की जनता के साथ छलावा किया है। उससे जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। श्री धस्माना ने कहा कि ज़ीरो टोलरेंस का नारा देने वाली सरकार में महाकुंभ में हुए आरटीपीसीआर जांच घोटाला अपने आप में काफी है यह साबित करने के लिए की सरकार आकंठ भ्रस्टाचार में डूबी है।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष गण धर्म सोनकर, विपुल नौटियाल व अभिषेक तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांवली अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमुना कालौनी अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, पार्षद सुमित्रा ध्यानी,पार्षद संगीता गुप्ता,पार्षद कोमल वोहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पिया थापा,ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला बेलवाल, ब्लॉक महिला अध्यक्ष कांवली जया गुलानी, राजेन्द्र धवन, अनिल बस्नेत,विजय शाही प्रताप असवाल,घनश्याम वर्मा, कुलदीप जखमोला, मनोज नवानि, इज़हार, सलीम अंसारी, अनिता दास, विमलेश, अवधेश कठेरिया, जगपाल शर्मा, अशोक गुलानी समेत बड़ी संख्या में तीनों ब्लॉकों के पदाधिकारी शामिल रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment