कोविड-19

भारत में 24 घंटे में 44,111 नये मामले दर्ज किए गए

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 34.46 करोड़ खुराक दी गयीं।

पिछले 24 घंटे में 44,111 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए।

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,95,533 हुई; संख्या 97 दिनों के बाद पांच लाख से कम हुई।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत।

अब तक पूरे देश में कुल 2,96,05,779 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटे में 57,477 लोगों में बीमारी ठीक हुई।

लगातार 51वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा।

रिकवरी रेट बढ़कर 97.06 प्रतिशत हुआ।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है, इस समय 2.50 प्रतिशत।

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत, लगातार 26वें दिन पांच प्रतिशत से कम।

जांच की क्षमता में काफी वृद्धि– अब तक कुल 41.64 करोड़ जांच की गयी।

About the author

admin

Leave a Comment