सामाजिक

“सेवा ही संगठन” महिला मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया

IMG 20210529 WA0029
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। “सेवा ही संगठन” महिला मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया।

महारक्तदान शिविर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण एवं महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में होटल सनराइज राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित किया गया। जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करने योगदान किया ।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा 50 यूनिट एकत्रित किया
महानगर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने सभी रक्त दाताओ का हार्दिक धन्यवाद किया। जिन्होंने इस महामारी में अपना योगदान किया एवं पुण्य कार्य के लिए आगे आए और रक्तदान किया।
कमली भट्ट अपने पदाधिकारी एवं छोटे बड़े भाईयों का भी विशेष धन्यवाद किया। आप सब के सहियोग से हम कार्यक्रम को सफल बना पाए। इसी के साथ मसूरी विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री माननीय गणेश जोशी ने सभी अपनी बहनों को महिलाओं को शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, कंचन ठाकुर, मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा, बबीता सहोत्रा, मंजू कौशिक,सुमन संजय सिंह, अंशिता शर्मा, अंजू ध्यानी, रानी, गीता मीनाक्षी, अरुणा शर्मा प्रदेश एवं महानगर की सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment