सामाजिक

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा का हालचाल जाना

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने श्री राणा के पुत्र संजय सिंह को फोन कर अवतार सिंह राणा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। श्री राणा का उपचार हिमालयन हॉस्पिटल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने श्री राणा के उपचार के संबंध में हिमालयन हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. विजय धस्माना से भी बात की।  आज सुबह जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने श्री राणा के पुत्र संजय सिंह को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि श्री राणा के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने श्री राणा के  शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment